फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 thousand flown from the account of a nurse posted in Sangrah himachal

नर्स के खाते से उड़ाए 15 हजार, शातिरों ने ऐसे बनाया ठगी का शिकार

Mon, 18 May 2020 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
15 thousand flown from the account of a nurse posted in Sangrah himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में तैनात एक नर्स के खाते से हैकर ने 15 हजार की राशि उड़ा ली। सीएचसी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हैकर का फोन आया कि वह अंबाला से उसका रिश्तेदार बोल रहा है। कहा कि उसने उसके 20 हजार लौटाने हैं। वह फोन पे या गूगल पे इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति से बात करवाएं ताकि उसके खाते में पैसे जमा करवा सकें। 

विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लालच आ गया और उसने उसी कार्यालय में कार्यरत नर्स से उसकी बात करवा दी। बात करते-करते जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन हुआ, उसके साथ ही खाता खाली हो गया। पहली बारी में हैकर ने 10 हजार और दूसरी बार पांच हजार रुपये निकाल लिए। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इस संदर्भ में महिला कर्मचारी की ओर से शिकायत पत्र सौंपा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से किसी को भी अपना आधार कार्ड नंबर, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करने, अंजान शख्स द्वारा दिए गए लिंक या क्यूआर कोड का इस्तेमाल न करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed