{"_id":"5cc1ea0cbdec2214216ceb37","slug":"141556212236-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पर विवाद, महिला पर डंडों से हमला, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानी पर विवाद, महिला पर डंडों से हमला, अस्पताल में दाखिल
Fri, 26 Apr 2019 10:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक महिला को बुरी तरह पीट डाला। वारदात कालीबाड़ी मंदिर के पास की है। इस हमले में महिला के सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद घायल अवस्था में उपचार के लिए महिला को आईजीएमसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर सीटी स्कैन करवाने के निर्देश चिकित्सकों ने दिए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मामला वीरवार सुबह दस बजे के करीब का है। कारस्टोफन स्थित आईजीएमसी के सरकारी आवास में पिता के साथ रह रही बेटी अनु पर कालीबाड़ी के पास कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। महिला बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। वापसी पर जब वह कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने महिला पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट की सूचना के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले आए। महिला के पिता सुखदेव किशन ने बताया कि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ था पानी को लेकर विवाद
कारस्टोफन में सरकारी आवास में रहने वाले सभी परिवारों को अलग-अलग पानी की टंकी रखी गई हैं। लेकिन जब पानी का प्रेशर कम होता है तो सार्वजनिक नलकों से भी लोग पानी भरते हैं। एक अन्य महिला का घर भी यहीं सरकारी आवाज के साथ है। सार्वजनिक नलकों को जब यह लोग खोलते हैं तो इस घर में पानी का प्रेशर कम हो जाता है।
विज्ञापन
इस वजह से इस घर की महिला से इन लोगों से बहसबाजी हो जाती थी। पिता सुलेख किशन ने आरोप लगाया कि बीते दिनों भी पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए महिला ने अपने परिचितों की मदद से उनकी बेटी पर हमला करवाया है। बीते दिन भी कुछ लोगों को उन्होंने हाथों में डंडे लेकर यहां घूमते हुए देखा था। पिता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
पहली भी हुई थी मारपीट
डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई है, उस महिला ने पिछले दिनों महिला के साथ मारपीट की है। इसी महिला के भाइयों ने अब वीरवार को इस महिला के साथ मारपीट की है। फिलहाल जिस महिला के साथ मारपीट की है उसकी हालत स्थिर है और अस्पताल से घर भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।