फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   132 boxes of illegal liquor recovered from truck in sirmour

ट्रक से अवैध शराब की 132 पेटियां बरामद, पुलिस ने कसा शिकंजा

Thu, 14 Mar 2019 07:19 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अमित मंडल Updated Thu, 14 Mar 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
132 boxes of illegal liquor recovered from truck in sirmour

लोकसभा चुनाव को लेकर सिरमौर पुलिस नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आदर्श आचार संहिता के बीच राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के समीप सनौरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार की रात सनौरा में नाकाबंदी कर एक बोलेरो कैंपर पिकअप से देसी शराब की भारी खेप बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के समीप सनौरा में रात के समय नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बोलेरो कैंपर पिकअप नंबर एचपी35-1539 को जांच के लिए रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट

तलाशी के दौरान पिकअप से भारी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस ने वाहन से शराब की 132 पेटियां कब्जे में लीं, जिनमें 1584 बोतलें थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

इस पर आरोपी विक्रम सिंह निवासी पुलवाहल, चौपाल जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पता लगाया जा रहा है कि शराब को कहां से लाया गया था और कहां इसकी सप्लाई की जा रही थी? उन्होंने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट है। सिरमौर के सभी थानों की पुलिस नशे के कारोबारियों पर नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed