फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गुड़िया के इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग

गुड़िया के इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग

Wed, 19 Jul 2017 09:42 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
गुड़िया के इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग
नेरवा।
विज्ञापन

गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को व्यापार मंडल नेरवा के आह्वान पर समस्त व्यापारियों, विभिन्न संगठनों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने नेरवा बाजार में प्रदर्शन किया। इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और गुड़िया के लिए जल्द से जल्द इंसाफ मांगा। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कई लोग भावुक होकर रो पड़े।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भिखटा ने कहा कि गुड़िया के साथ हुए अमानवीय कृत्य के असली दोषियों को सजा दिलवाने के लिए हम सभी को आवाज बुलंद करनी होगी, जिससे भविष्य में कोई दूसरी गुड़िया इस प्रकार की घटना का शिकार न हो। जाखू पब्लिक स्कूल की एक नन्ही छात्रा ने भी लोगों को संबोधित किया और गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन के चलते नेरवा बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों, जाखू पब्लिक स्कूल नेरवा और नेरवा कॉलेज के विद्यार्थियों और कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने नारेबाजी की। महिलाओं ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। महामाया डुंडी मंदिर से नेरवा थाना तक रैली निकल कर प्रदेश पुलिस और एसपी शिमला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेरवा थाना के नीचे सड़क पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने गुड़िया की आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखा। चौपाल भाजपा मंडल ने गुड़िया के साथ दरिंदगी करने वाले असली दोषियों को बचाने में सरकार और प्रदेश पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

सीबीआई पर शीघ्र जांच के लिए बनाएं दबाव
नेरवा (रोहड़ू)।
व्यापार मंडल नेरवा की बैठक बुधवार को अध्यक्ष राजीव भिखटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुड़िया की हत्या की निंदा की। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है कि सीबीआई को मामले की जांच का जिम्मा शीघ्र सौंपा जाए। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से मांग की कि सीबीआई पर शीघ्र जांच के लिए दबाव बनाया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल नेरवा के उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, कोषाध्यक्ष मोनू सूद, दिनेश ओक्टा, हैप्पी ओकटा, चंद्र चंदेल, रविंद्र चौहान, अनिल सूद, बलदेव तंगड़ाइक और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed