फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 lakhs cheated in the name of sending abroad, case registered on complaint of victim

विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
11 lakhs cheated in the name of sending abroad, case registered on complaint of victim
सांकेतिक तस्वीर

विदेश भेजने के नाम पर बद्दी के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित को 11.13 लाख रुपये का चूना लगा है। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सौरभ कौशल पुत्र धर्मपाल निवासी गांव निचली संडोली तहसील बद्दी ने बताया कि हरिंद्र सिंह ने इसे कनाडा भेजने के नाम पर पहले 5.25 लाख रुपये नकद लिए।

विज्ञापन


इसके बाद इसके बैंक खाते से पांच लाख 88 हजार 93 रुपये की धोखाधड़ी की। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने पुलिस को सौंपे लाखों की ठगी के आरोपी

नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले बंटी और बबली को युवाओं ने पुलिस के हवाले किया है। दोनों पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये और लैपटॉप की धोखाधड़ी का आरोप है। बुधवार को बेरोजगार युवाओं ने जब इनसे ऑफर लेटर मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करवा पाए। इसके बाद जब युवाओं ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने आनाकानी शुरू कर दी। इससे नाराज होकर बेरोजगार युवक दोनों को पकड़ कर थाने ले आए और उन्हें बद्दी थाना में पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित गुरप्रीत सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी गांव कोला तहसील रणवीर सिंह पुरा जिला जम्मू ने बताया कि राहत अली जाफरी और पूजा चौधरी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर इससे साढ़े पांच लाख रुपये, जसप्रीत सिंह से पांच लाख, सुरेश कुमार पुत्र बोधराज निवासी जम्मू से छह लाख, राघव हीरा निवासी जम्मू से आठ लाख, मोहन लाल पुत्र ओमप्रकाश से सात लाख, साहिब दूबे पुत्र मुलख राज निवासी जम्मू से छह लाख और लैपटॉप हड़प लिए।

इन लोगों ने उन्हें ऑफर लेटर देने के लिए नालागढ़-बद्दी हाईवे पर भुड्ड स्थित एक होटल में बुलाया था। यहां उन्होंने नौकरी दिलाने या पैसे वापस करने पर आनाकानी शुरू कर दी। इसके बाद बेरोजगार युवकों ने मिलकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed