फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचआरटीसी चालक ने जहर खाकर दी जान

एचआरटीसी चालक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी चालक ने जहर खाकर दी जान
छुट्टी से लौटे एचआरटीसी के चालक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

रविवार तड़के सुबह होटल में निगला जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
जांच में जुटी सदर पुलिस, रोहड़ू का रहने वाला था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत चालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सोलन में तैनात यह चालक कालीबाड़ी के साथ लगते फिंगास्क इस्टेट के पास एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। मृतक की पहचान रोहड़ू निवासी राजकुमार (36) के तौर पर हुई है। चालक ने जहर क्यों निगला, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एचआरटीसी का यह चालक शनिवार देर रात इस होटल में पहुंचा था। यहां इसने अपने लिए एक कमरा बुक किया। अचानक तड़के सुबह करीब चार बजे इसने जहर निगल लिया। होटल कर्मचारियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को आईजीएमसी ले गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसका परिवार रोहड़ू में ही रहता है।
---
क्यों उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस
सदर पुलिस के अनुसार राजकुमार शादीशुदा था। यह सोलन में हरिद्वार जुब्बल रुट पर बस चलाता था। आखिर इसने होटल में आकर क्यों ऐसा कदम उठाया इसकी जांच चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर चालक के पास जहरीला पदार्थ कहां से आया। क्या यह पहले ही आत्महत्या करने के लिए होटल में आया था, या किसी से झगड़े के बाद इसने ऐसा कदम उठाया है। मामले में एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, इसका चालक की आत्महत्या से कोई लेना देना है या नहीं, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

---
आखिर क्यों चालक को ढूंढ रही थी युवतियां
एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार यह चालक 20 दिसंबर से आठ दिन की छुट्टी पर चला गया था। इसने बताया था कि घर पर कोई कार्यक्रम है। इसकी छुट्टियां 27 दिसंबर को खत्म होनी थी। टूटीकंडी स्थित रोहड़ू अड्डा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह चालक शनिवार शाम करीब नौ बजे वापस आ गया। यहां यह नए रेस्ट हाउस में ठहरा था। प्रभारी ने बताया कि रेस्ट रूम में बाकी स्टाफ के कर्मचारी भी आराम कर रहे थे। इसी दौरान दो युवतियां आईं और राजकुमार के बारे में पूछने लगी। देर रात करीब 11 बजे तक ये यहीं पर रही। बाद में राजकुमार इनके साथ चला गया। अड्डा प्रभारी ने बताया कि सुबह के समय बाकी चालकों ने उन्हें इस बारे में सूचना दी। युवतियां कौन थी, इसकी उन्हें या स्टाफ को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूछताछ में जुटी सदर पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। चालक के परिजनों के बयान भी कलमबद्घ किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सोमवार तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। एसपी सौम्या सांबशिवान ने कहा कि चालक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed