{"_id":"59cd335a4f1c1bc9538b4d67","slug":"101506620250-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया मामले में महासू स्कूल पहुंची सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़िया मामले में महासू स्कूल पहुंची सीबीआई
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले में सीबीआई की टीम हलाइला में ही डटी है। वीरवार को सीबीआई की टीम गुड़िया के स्कूल महासू पहुंची। इस दौरान सीबीआई ने दसवीं, ग्यारहवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से गुड़िया के व्यवहार, कौन गुड़िया के सबसे करीबी रहता था? और वह फोन पर किस-किस से बात करती थी? गुड़िया को क्या-क्या अच्छा लगता था? सहपाठियों के साथ वह कैसे बातें करती थी? पढ़ाई के अलावा उसकी और किस में रुचि थी? यह जानकारी जुटाई है। दो सदस्यीय टीम ने अध्यापक से भी बातचीत की है।
सीबीआई के 11 सदस्य बानकूफर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में डटे हैं। वीरवार को गुड़िया मामले की जांच के लिए सीबीआई के सदस्यों की 5 टीमें बनाई गई। गुड़िया मामले में जांच के इंचार्ज ने प्रति टीम में 2-2 सदस्यों को शामिल किया। एक टीम फॉरेस्ट हाउस में रही जबकि एक टीम स्कूल, दूसरी महासू और हलाइला स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। दो सदस्य की एक टीम दांदी स्थित शिव मंदिर गई थी। सीबीआई को सूचना मिली कि इस मंदिर में नया पुजारी आया है। सीबीआई ने इस पुजारी से भी पूछताछ की है। यह पुजारी मंदिर में किसके कहने पर बैठा है? इसकी भी सीबीआई पुजारी से पूछताछ कर रही है।
...
दो नेपालियों को बुलाया फॉरेस्ट हाउस
सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की टीम ने वीरवार को दो और नेपालियों से पूछताछ की है। सीबीआई अब तक गुड़िया मामले में 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है जबकि 80 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं।