फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1003 cases registered so far in Himachal for breaking curfew

कर्फ्यू तोड़ने पर हिमाचल में अब तक 1003 मामले दर्ज, चंबा में बिना मास्क काम करना पड़ा महंगा

Sat, 18 Apr 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
1003 cases registered so far in Himachal for breaking curfew
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू होने के बाद से अब तक 1003 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि लोगों को लगातार हिदायत देकर और जागरूक कर समझाया जा रहा है कि वे नियमों का उल्लंघन न करें। इसके बाद भी जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ कानून सख्ती से काम कर रहा है।

विज्ञापन


बताया कि अभी तक अब तक 875 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 20 मालमे दर्ज कर 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर बिना अनुमति वाहन दौड़ाने पर 825 वाहन सीज किए गए हैं और 11 लाख 28 हजार रुपये से ज्यादा बतौर जुर्माना वसूला जा चुका है। 

विज्ञापन

बिना मास्क गृह निर्माण में जुटे छह लोगों पर केस

चंबा में लॉकडाउन व कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। प्रशासन को बिना बताए बाहरी राज्यों से चंबा में दाखिल होने वालों के साथ लॉकडाउन में गृह निर्माण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, 34 व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा और हिमाचल प्रदेश महामारी रोग संशोधन अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग मुकद्दमे दर्ज किए हैं। 

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चंबा जिला में प्रशासन की अनुमति के बिना चोरी छुपे दाखिल होने पर घांघणी गांव के अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह कुछ दिन पहले प्रशासन को बताए बिना चोरी छुपे अपने घर पहुंच गया। वहीं, छह लोग बिना अनुमति गृह निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इन्होंने मास्क भी नहीं पहना हुआ था। इसके चलते इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया।

लुधियाना से सरसों तेल की सप्लाई लेकर आ रहे ट्रक में 14 अप्रैल को एक व्यक्ति चंबा पहुंच गया, जिसकी पहचान पवन कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी समाह डाकघर ओहरा के रूप में हुई है। पुलिस चेक पोस्ट में जब ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो उपरोक्त व्यक्ति को ट्रक का क्लीनर बताया गया। जबकि पुलिस को बाद में पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति लुधियाना से चोरी छिपे चंबा पहुंचा है। पुलिस ने पवन कुमार को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed