पार्सल के नाम पर महिला से 10.26 लाख रुपये की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी की एक महिला के साथ पार्सल के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकायत अर्की थाना में दर्ज की गई है। इसमें बताया है कि महिला से 2018 और 2019 में दो बार पार्सल लेने के लिए फोन आया। इसके बाद महिला ने कंपनी के बताए अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए।
इसके बाद भी महिला का पार्सल आज दिन तक उन्हें नहीं मिल पाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किरणा पत्नि राजेंद्र सिंह निवासी बस्सी कोठी डाकघर चोलथरा जिला मंडी ने शिकायत की है कि वह स्वास्थ्य विभाग में बतौर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केंद्र सरयांज अर्की में तैनात है। उ
न्होंने बताया कि उन्हें सितंबर 2018 में किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि आपका विदेश से एक पार्सल आया है, जिसमें काफी भारी सामान है। इसकी कस्टम ड्यूटी 29 हजार रुपये है।
फोन आया और 2.70 लाख रुपये जमा करने को कहा
महिला ने सोचा कि उसका एक रिश्तेदार जो विदेश में रहता है, उसने पार्सल भेजा है। वहीं उक्त व्यक्ति ने उसे एक अकाउंट नंबर 2165010018522 दिया जो दिल्ली शाखा का था। इसमें उसने उक्त पैसा जमा करवा दिया।
दोबारा से महिला को 11-9-2018 को दोबारा इसी नंबर से फोन आया और 2.70 लाख रुपये डालने को कहा। महिला ने फिर से बैंक खाते में रकम डाल दी। इसके बाद 20 सितंबर 18 तक उपरोक्त खातों में उक्त व्यक्ति अलग-अलग तारीख में पैसा डालने को कहता रहा।
इस पर उक्त महिला ने अपने रिश्तेदारों से पैसा ऋण लेकर उक्त खाते में करीब दस लाख 26 हजार रुपये डाल दिए। इसके बावजूद महिला का पार्सल अभी तक नहीं पहुंच पाया है।
अब महिला ने इसकी शिकायत अर्की थाना में दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।