फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   +1 student misssing in shimla

परीक्षा देने गई जमा एक की छात्रा लापता

Sat, 12 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Mar 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
+1 student misssing in shimla
डीएसपी सिटी रविंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है। - फोटो : डेमो पिक

राजधानी के ढली स्कूल में आठ मार्च को जमा एक की परीक्षा देने घर से निकली छात्रा लापता हो गई है। नौ मार्च को ढली थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाए जाने के बावजूद आज तक पुलिस गायब हुई इस छात्रा का सुराग लगाने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई इस छात्रा को अगवा किया गया, या फिर वह अपने आप घर से भागी है, इस पर भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। अभिभावकों ने अपने सभी नाते रिश्तेदारों के यहां खोजने के बाद थाने में आ कर बेटी के  लापता होने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


ग्यारहवीं कक्षा की इस छात्रा के पिता होटल में कर्मी हैं। उनके मुताबिक आठ मार्च को उनकी बेटी घर से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली थी। घर से स्कूल तक के महज दस मिनट के रास्ते में ही कहीं लापता हो गई। छात्रा की सहपाठियों से पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मानें तो घर से छात्रा के तीन सूट भी गायब हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। डीएसपी सिटी रविंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।


आठ मार्च को स्कूल नहीं पहुंची छात्रा- वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली की प्रधानाचार्य उषा चौहान का कहना है कि आठ मार्च को छात्रा परीक्षा देने के लिए स्कूल ही नहीं पहुंची। शिक्षकों का कहना है कि छात्रा स्कूल कम आती थी। इसकी जानकारी अभिभावकों को समय-समय पर दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed