{"_id":"587d01094f1c1b700defed9f","slug":"1-50-lakh-cheating-with-youth-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख, आप भी रहें अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख, आप भी रहें अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित युवक ने मामले के संदर्भ में दो लोगों पर आरोप लगाते हुए हिमाचल के जिला ऊना के थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार दो आरोपियों जगतार निवासी पंजुआणा, हाजी सलीम अहमद निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अवतार निवासी नंगल खुर्द ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2016 में सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने के लिए एक व्यक्ति ने पेशकश की, जिसने उसे एक एजेंट से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा कि दोनों ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने का वायदा किया। इसके अनुसार उन्होंने 1.45 लाख एजेंट को दिए, लेकिन विदेश भेजने पर वायदे के अनुसार उन्हें न कोई नौकरी मिली और न ही कोई रहने को ठिकाना।
इसके बाद उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नौकरी न मिलने पर उन्हें घर लौटना पड़ा। लेकिन, उक्त आरोपी उन्हें अब पैसे नहीं लौटा रहे हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 506 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।