फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First case of triple divorce in Shimla city himachal

शिमला में तीन तलाक का पहला मामला, अधिवक्ता ने अपनी पत्नी को घर से निकाला

Sun, 17 Jan 2021 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
First case of triple divorce in Shimla city himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मुस्लिम महिला ने पति पर तीन तलाक कह कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का पति हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। तीन तलाक का जिला शिमला में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली में उसका भाई हादसे में घायल हो गया था। भाई को देखने वह दिल्ली चली गई। कुछ दिन बाद वापस शिमला आई तो पति ने घर में आने से मना कर दिया और तलाक नामा थमाकर घर से निकाल दिया। मुस्लिम महिला को बीस हजार की मेहर भी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने लक्कड़ बाजार चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि तीन तलाक का मामला दर्ज हुआ है। मामले की तफतीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed