फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

एसडीएम को धमकाने के मामले में रेस्तरां मालिक समेत 4 महिलाओं पर केस दर्ज

Fri, 19 Jun 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मालरोड और मिडिल बाजार में ढाबों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम को धमकाने का है आरोप, शिकायत के दो हफ्ते बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

शिमला। कोरोना संक्रमण के बीच रेस्तरां और ढाबों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहरी को धमकाने पर पुलिस ने रेस्तरां मालिक समेत चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आठ जून के इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीएम ने एसपी को लिखित में शिकायत दी थी। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने करीब दो हफ्ते बाद कार्रवाई करते हुए रेस्तरां मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि लॉकडाउन-कर्फ्यू के बीच आठ जून को एसडीएम ने मालरोड और मिडिल बाजार में रेस्तारां तथा ढाबों के अंदर खाने परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान कई रेस्तरां के अंदर भारी संख्या में लोग बैठे मिले थे और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं थीं। संचालकों ने मुनाफा कमाने के चक्कर में काफी संख्या में लोगों को रेस्तरों में आने दिया था। इस बीच कार्रवाई के दौरान एक महिला ने एसडीएम को धमकी देते हुए कहा था कि उसे शाम तक इसका अंजाम पता चल जाएगा। सदर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए रेस्तरां मालिक समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्षा शालिका से पांच पेटी शराब बरामद
शिमला। छोटा शिमला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने करीब पांच पेंटिया शराब कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच स्ट्रौबरी हिल वर्षाशालिका के पास घास पर बॉक्स पड़े थे। पुलिस ने बॉक्स को खोलकर देखा तो हैरान रह गए। इन बाक्सों के अंदर शराब थी। छोटा शिमला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed