फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime news shimla

Shimla News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news shimla
शिमला। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। एफएसएल के विशेषज्ञों ने ढली में उस कमरे से साक्ष्य जुटाए जहां पर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने मामले में शक के दायरे में आए युवकों को पूछताछ के लिए तलब भी किया है। इसके अलावा पुलिस ने लोअर बाजार से भी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि युवक को कुछ लोगों ने लोअर बाजार में आकर धमकाया था। आरोप है कि इसके बाद युवक ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला 17 फरवरी का है, जब गौरव नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक के मामा राजू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed