फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crime News Hamirpur Youth from Tauni Devi murdered in de-addiction centre

Crime News Hamirpur: नशा मुक्ति केंद्र में एमडी, साथियों ने डंडे से पीटकर मार डाला कर्मचारी

Sun, 14 Jul 2024 01:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

जिला हमीरपुर में नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। केंद्र के एमडी और उसके साथियों पर डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Crime News Hamirpur Youth from Tauni Devi murdered in de-addiction centre
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस थाना बड़सर के अधीन धबड़ियाणा पंचायत के अंतर्गत स्थापित नशा मुक्ति केंद्र बणी में छह माह से कार्यरत युवक अमित (27) की हत्या का मामला सामने आया है। केंद्र के एमडी और उसके साथियों पर डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद केंद्र का संचालक और उसके साथी फरार हो गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इस मामले में वहां पर कार्यरत वार्ड बॉय ने शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बणी में फ्रेश फाउंडेशन के नाम से एक नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। आरोप है कि करीब एक-डेढ़ माह से केंद्र का संचालक एवं एमडी तुषार जसवाल अपने मकान के काम के लिए अमित और अमनप्रीत को गाड़ी में ले जाता था। 28 जून को ये दोनों युवक काम से कहीं भाग गए। 11 जुलाई की शाम को अमित को एमडी गाड़ी में लेकर आया और नशा मुक्ति केंद्र में छोड़कर चला गया। 12 जुलाई को दिन में 12 बजे के करीब एमडी और उसके अन्य साथियों ने अमित को उलटा लेटाकर बारी-बारी डंडों से पिटाई की। पिटाई से अमित चलने-फिरने की हालत में नहीं रहा। इस पर संचालक और साथियों ने दवाई दी। इसके बाद वह वहीं पर सो गया। 13 जुलाई को सुबह 10 बजे उसे नीचे के हॉल में शिफ्ट कर दिया। इसी दिन शाम पांच बजे के करीब अमित की तबीयत खराब हो गई तो उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जसवाल और अन्य साथियों ने ऑफिस में ही चेक किया। उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले का पता 14 जुलाई को सुबह चला। जब वहां पर अन्य भर्ती युवाओं और वार्ड बाॅय ने अमित को संदिग्ध अवस्था में मरा हुआ देखा।

विज्ञापन


केंद्र में तैनात करीब 10 से 15 कर्मचारी भी गायब थे। इस नशा मुक्ति केंद्र में करीब 40 से 50 अन्य लड़कों का इलाज किया जा रहा है। अमित चौहान (27) पुत्र रमेश चंद निवासी पंचायत टिक्कर बुहलां का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उसका दूसरा साथी अमनप्रीत लापता है। एसपी भगत सिंह, एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ, बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा घटनास्थल पर पहुंचे। भोरंज की पंचायत टिक्कर बुहलां की प्रधान नीलम अरोड़ा भी अमित के पिता रमेश चंद के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि युवक इकलौता बेटा था। एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। यहां पर इलाज के लिए दाखिल सभी लड़कों के जरूरी टेस्ट करवा और दवाइयां देकर उन्हें भी उनके परिजनों के पास भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से केंद्र में कार्ररत था अमित
अमित पिछले छह माह से इस नशा मुक्ति केंद्र में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इससे पहले यहीं पर इसे नशा छुड़ाने के लिए भर्ती किया गया था। बाद में ठीक होने पर इसको वहीं पर रख लिया गया। दूसरी ओर इस नशा मुक्ति केंद्र के रजिस्टर भी पूरे नहीं भरे थे।


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संचालक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है। बीएनएस की धारा 103, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है- भगत सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed