{"_id":"5e47d6418ebc3ee59070a2c3","slug":"cricketer-rishi-dhawan-make-record-of-308-wickets-in-first-class-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि धवन ने विक्रमजीत मलिक के रिकॉर्ड की बराबरी की, प्रथम श्रेणी में हुए 308 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि धवन ने विक्रमजीत मलिक के रिकॉर्ड की बराबरी की, प्रथम श्रेणी में हुए 308 विकेट
Sun, 16 Feb 2020 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:00 AM IST
सार
- यूपी के खिलाफ आठ विकेट लेकर धवन ने एक और उपलब्धि की हासिल
- मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ऋषि धवन को चाहिए अब एक विकेट
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑलराउंडर ऋषि धवन ने हिमाचल की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब वे विक्रमजीत मलिक (308 विकेट) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आने वाले मैचों में एक विकेट लेकर वे हिमाचल की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
मलिक के रिकॉर्ड की बराबरी धवन ने यूपी के खिलाफ खेले गए रणजी मैच में की। इस मैच में धवन ने आठ विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। ऋषि धवन के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 308 विकेट हो गए हैं। हिमाचल की ओर से 300 से अधिक विकेट लेने वाले ऋषि धवन दूसरे खिलाड़ी बने हैं। 308 विकेट लेकर उन्होंने हिमाचल की ओर से प्रथम श्रेणी में सबसे अधिक विकेट लेने के विक्रमजीत मलिक के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विक्रमजीत मलिक मौजूदा समय में हिमाचल की रणजी ट्रॉफी टीम के बॉलिंग कोच हैं। विक्रमजीत मलिक ने रणजी ट्रॉफी के 81 मैच में 308 विकेट झटके हैं। धवन ने 79 मैच में 308 लिए हैं। इन्होंने रणजी में नवंबर 2009 में डेब्यू किया था। लगभग दस साल के करियर में ऋषि 308 विकेट लेने का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं। धवन हिमाचल के एकमात्र क्रिकेटर हैं। जिन्होंने भारत की ओर से तीन एक दिवसीय और एक टी-20 मुकाबला खेला है।
विज्ञापन
गेंदबाजी में धवन का अब तक का प्रदर्शन
वन-डे - तीन मैच- एक विकेट
टी-20- एक मैच-एक विकेट
प्रथम श्रेणी-79 मैच- 308 विकेट
आईपीएल-26 मैच-18 विकेट