फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket world cup match Dharamshala: Tom Latham said We have planned keeping in mind the Australian game

धर्मशाला: टॉम लैथम बोले-ऑस्ट्रेलिया के खेल को देखते हुए प्लानिंग की है हमने

Fri, 27 Oct 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। 

विज्ञापन
Cricket world cup match Dharamshala: Tom Latham said We have planned keeping in mind the Australian game
न्यूजीलैंड की टीम ने किया अभ्यास। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके खेल को देखते हुए हमने मैच के लिए बेहतर प्लानिंग की है। भारत से मिली हार के बाद हम टूर्नामेंट में फिर से वापसी करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला मुकाबला भी रोचक होगा।

विज्ञापन


लैथम ने कहा कि कुछ मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए साबित कर दिया कि वह बड़ी टीम क्यों है। हमारे खिलाड़ियों ने धर्मशाला में मैच खेलने के साथ ही लंबा समय यहां बिताया है, जो उनके पक्ष में रहेगा। उनके गेंदबाज हर टीम के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी में करने में सक्षम हैं। धर्मशाला में रहते हुए खिलाड़ियों को मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने का भी मौका मिला है। वहीं, मोनेस्ट्री भी जाना हुआ है, ये अनुभव अच्छा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed