फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: India vs New Zealand will clash in Dharamshala after seven years, Team India players arrive

क्रिकेट विश्व कप: सात साल बाद धर्मशाला में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचे

Fri, 20 Oct 2023 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा (गगल)
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा (गगल) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 08:45 PM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सदस्य पुणे से दोपहर 1:45 बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: India vs New Zealand will clash in Dharamshala after seven years, Team India players arrive
धर्मशाला पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए भारतीय टीम शुक्रवार दोपहर को धर्मशाला पहुंची। कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सदस्य पुणे से दोपहर 1:45 बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। गगल हवाई अड्डे पर पहुंचने पर खिलाड़ियों का एचपीसीए की ओर गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। इसके अलावा ढोल की थाप पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की खासी भीड़ रही। खिलाड़ियों की सुरक्षा के चलते किसी भी क्रिकेट प्रेमी को उनसे मिलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


हवाई अड्डे से भारतीय टीम के खिलाड़ी सीधे धर्मशाला के कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गया। टीम इंडिया रेडिसन ब्लू में ठहेरगी। इसी होटल में न्यूजीलैंड की टीम भी रुकी है। भारतीय टीम शनिवार को मैदान में अभ्यास के लिए भी उतरेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सात साल बाद एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला में भारत के खिलाफ जीत का खाता खेलने के लिए और भारत की टीम यहां पर अपने जीत के क्रम को बरकार रखने के लिए मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड को 2016 में हुए एक दिवसीय मैच में भारत से मिली हार का बदला लेने को मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर शमिल है। चोट लगने के कारण हार्दिक पांडया धर्मशाला नहीं आए है।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेला फुटबाल, फिर नेट पर बहाया पसीना

Cricket World Cup: India vs New Zealand will clash in Dharamshala after seven years, Team India players arrive
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने खेला फुटबाल, फिर नेट पर बहाया पसीना - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार शाम को न्यूजीलैंड की टीम ने नेट पर खूब पसीना बहाया। शाम को 6:00 बजे स्टेडियम पहुंचने के बाद टीम के कप्तान और अन्य खिलाड़ियों ने कोच के साथ पिच का मुआयना किया। इसके बाद वार्मअप होने के लिए खिलाड़ियों ने आधे घंटे तक फुटबाल खेला। इस दौरान टीम के कप्तान कैन विलियम्स ने भी खिलाड़ियों के साथ मैदान में मौजूद रहे।

फुटबाल खेलकर वार्मअप होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने फ्लड लाइट में नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर पसीना बहाया। न्यूजीलैंड की टीम का 22 अक्तूबर को भारत के साथ मुकाबला होगा। इसके लिए न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को दोपहर बाद क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए आएगी। जबकि भारतीय टीम शाम 6:00 बजे के बाद नेट अभ्यास के लिए आई। दोनों टीमें अभी तक विश्व कप में कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले और भारत की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed