फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: Australia team players arrive in Dharamshala to compete with New Zealand

क्रिकेट विश्व कप: धर्मशाला में न्यूजीलैंड से टक्कर लेने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी

Thu, 26 Oct 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

हवाई अड्डे से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर बाहर आए। हवाई अड्डे पर एचपीसीए के पदाधिकारियों की ओर से खिलाड़ियों को स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Cricket World Cup: Australia team players arrive in Dharamshala to compete with New Zealand
ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम विशेष विमान से 2:00 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डे से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर बाहर आए। हवाई अड्डे पर एचपीसीए के पदाधिकारियों की ओर से खिलाड़ियों को स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया की टीम गाड़ी से सीधे होटल रेडिसन ब्लू आ गई। शुक्रवार को क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की टीम सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी।

विज्ञापन


जबकि 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ विश्व कप का मुकाबला खेलेगी। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने पांच मैचों में तीन मैच जीतकर चौथे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड टीम चार मैच जीतने पर आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जंपा, मिचेल स्टार्क शामिल हैं।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
28 अक्तूबर को होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार को सुबह के सत्र में अभ्यास के लिए क्रिकेट स्टेडियम आएगी। टीम शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पर नेट अभ्यास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंदीदा मैदान में खेलने उतरेंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर एक बार फिर पसंदीदा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। धर्मशाला पहुंचते ही होटल के स्वीमिंग पूल का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अकसर डेविड वॉर्नर धर्मशाला में होने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के मैचों के दौरान पहले ही स्टेडियम की फोटो भी शेयर करते रहते हैं। डेविड वाॅर्नर धर्मशाला में एक टेस्ट और आईपीएल के मैच खेल चुके है। यहां पर खेलने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। वॉर्नर साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान भी एचपीसीए मैदान में खेल चुके हैं। साल 2017 में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के दौरान वार्नर ने पहली इनिंग में अर्धशतक लगाया था। मई 2022 में आईपीएल के दौरान दिल्ली के कप्तान रूप में वाॅर्नर यहां मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed