{"_id":"650a7cf09984f080d2004ad5","slug":"cricket-world-cup-2023-india-new-zealand-cricket-match-tickets-are-not-available-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड मैच के नहीं मिल रहे हैं टिकट, क्रिकेट प्रेमी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड मैच के नहीं मिल रहे हैं टिकट, क्रिकेट प्रेमी मायूस
Wed, 20 Sep 2023 02:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:50 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को भिड़ंत होगी। आईसीसी की ओर से धर्मशाला में भारतीय टीम के मैच के लिए टिकट की बिक्री एक सितंबर को शुरू की गई थी लेकिन, वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्वकप के मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बार विश्वकप के मैचों के टिकट बुक माई शो पर ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर कभी टिकट का सोल्ड आउट और तो कभी कमिंग सून का मैसेज आ रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते क्रिकेट प्रेमी टिकट बुक नहीं करवा पा रहे हैं। धर्मशाला में विश्वकप का पहला मैच सात अक्तूबर को खेला जाना है, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को भिड़ंत होगी। आईसीसी की ओर से धर्मशाला में भारतीय टीम के मैच के लिए टिकट की बिक्री एक सितंबर को शुरू की गई थी लेकिन, वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, यहां पर होने वाले विदेशी टीमों के अन्य मैचों के टिकट आसानी से मिल रहे हैं। सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये और सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये है। जबकि भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट के दाम 1,500 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
अगले माह स्टेडियम के बाहर टिकटों की ब्रिकी
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि टिकट की ऑनलाइन बिक्री अभी बुक माई शो कंपनी कर रही है। अगले महीने स्टेडियम के बाहर भी टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भारत और न्यूजीलैंड मैच के टिकट बुक करने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उसके बारे में कंपनी से बातचीत करके समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।