फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket world cup 2023 in dharamshala Hotels booking started by tourists

Cricket World Cup: विश्व कप के मैचों के लिए होटलों की बुकिंग शुरू, पर्यटन कारोबारियों ने ली राहत की सांस

Fri, 08 Sep 2023 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

होटल कारोबारियों की माने तो करीब 30 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय में बुकिंग बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
cricket world cup 2023 in dharamshala Hotels booking started by tourists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के मैचों को लेकर धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए राहत मिलेगी। धर्मशाला को पांच वनडे मैचों की मेजबानी मिलते ही पयर्टन नगरी मैक्लोडगंज-धर्मशाला में देश-विदेशों से एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


होटल कारोबारियों की माने तो करीब 30 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय में बुकिंग बढ़ने के आसार हैं। मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा की प्रार्थना सभा से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। दलाईलामा टीचिंग को लेकर रूस और ताईवान के अलावा देश के दूसरे राज्यों से बौद्ध अनुयायी पहुंचे। इससे लंबे समय के बाद मैक्लोडगंज में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर क्रेज
धर्मशाला में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के मैचों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। होटलों में एडवांस बुकिंग को लेकर भी इन दोनों मैचों को लेकर अधिक जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला में क्रिकेट विश्व कप के पांच मैचों को लेकर ऑनलाइन एडवांस बुकिंग हो रही है। यह होटल कारोबार के लिए सुखद संदेश है। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन 

अक्तूबर में क्रिकेट विश्व कप के पांच मैच पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होंगे। यही उम्मीद है। - अश्वनी बांवा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed