{"_id":"6523ad8ff2e88fd7d608c7a7","slug":"cricket-world-cup-2023-england-cricket-team-practice-in-hpca-cricket-stadium-dharamshala-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप: इंग्लैंड की टीम ने मैदान में बहाया पसीना, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने किया आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कप: इंग्लैंड की टीम ने मैदान में बहाया पसीना, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने किया आराम
Mon, 09 Oct 2023 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:35 PM IST
सार
पिछले मैच के दौरान हुई गलतियों से सबक सीख कर इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी को लेकर नेट पर खूब प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास करते इंग्लैंड के खिलाड़ी। बल्लेबाजों ने स्पिनरों को ज्यादा खेला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप में पहला मैच हार चुकी इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में जीत दर्ज करना चाहेगी। मंगलवार को बांग्लादेश की टीम के साथ होने वाले मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। नेट पर बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए इंग्लैंड ने जमकर अभ्यास किया। शनिवार को अपना पहला मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों ने आराम किया।
विज्ञापन
टीम के कुछ खिलाड़ी सुबह जिम पहुंचे थे, जबकि टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने आराम ही किया। पहला मैच पूर्व विश्व विजेता टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच अक्तूबर का अहमदाबाद में खेला गया था। इस ओपनिंग मैच में पूर्व विश्वकप विजेता टीम इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच इंग्लैंड की टीम मंगलवार को धर्मशाला में बांग्लादेश के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
पिछले मैच के दौरान हुई गलतियों से सबक सीख कर इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी को लेकर नेट पर खूब प्रैक्टिस की। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एचपीसीए के स्पिनर नेटबॉय के साथ खूब अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजी जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जो. रूट और बेन स्टोक्स सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अभ्यास किया।
विज्ञापन