{"_id":"63f6166beae0324024060d76","slug":"cricket-stadium-will-be-built-in-sissu-of-lahaul-mla-ravi-thakur-discussed-with-sports-minister-anurag-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: लाहौल के सिस्सू में बनाया जाएगा क्रिकेट स्टेडियम, रवि ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: लाहौल के सिस्सू में बनाया जाएगा क्रिकेट स्टेडियम, रवि ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग से की चर्चा
Wed, 22 Feb 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:51 PM IST
सार
सिस्सू में विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। विधायक रवि ठाकुर ने दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर लाहौल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विधायक रवि ठाकुर
विस्तार
लाहौल-स्पीति के सिस्सू में विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। विधायक रवि ठाकुर ने दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर लाहौल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। इस दौरान लाहौल के सिस्सू में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के साथ आइस हॉकी रिंक का निर्माण, रोप वे, स्की लिफ्ट, हेलीपोर्ट के निर्माण पर विस्तार से बात की गई।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि उपरोक्त गतिविधियों को लेकर हिमाचल सरकार से प्रस्ताव मिलते ही वह जल्द ही अधिकारियों के एक दल को लाहौल-स्पीति भेजेंगे और सिस्सू में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन