फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cricket Coach Anuj dass said that Hard practice in the difficult pitch of Himachal became helpful in victory

क्रिकेट: कोच अनुज बोले- हिमाचल की कठिन पिच में कड़ा अभ्यास बना जीत में सहायक

Wed, 29 Dec 2021 02:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Dec 2021 02:35 AM IST
सार

अमर उजाला से खास बातचीत में अनुज पाल ने कहा कि प्रतियोगिता की शुरुआत में टीम ने अपने खेल को मैच दर मैच निखारते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। तमिलनाडु की टीम पांच बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है। 

विज्ञापन
Cricket Coach Anuj dass said that Hard practice in the difficult pitch of Himachal became helpful in victory
कोच अनुज पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय हजारे ट्रॉफी जीतने के लिए हर प्रकार की पिच पर खेलने का अनुभव होना चाहिए। बीते कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश में भी टफ पिचें तैयार कर जा रही हैं। इन पिचों पर ही लगातार अभ्यास करना विजय हजारे ट्रॉफी में जीत का एक बड़ा कारण साबित हुआ। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हिमाचल की टीम के कोच रहे अनुज पाल ने ऊना में स्वागत कार्यक्रम में जीत का श्रेय टीम से जुड़े हर व्यक्ति को दिया। अमर उजाला से खास बातचीत में अनुज पाल ने कहा कि प्रतियोगिता की शुरुआत में टीम ने अपने खेल को मैच दर मैच निखारते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। तमिलनाडु की टीम पांच बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है।

विज्ञापन


ऐसे में फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम को हराना आसान काम नहीं था, लेकिन टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अंत में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट जगत में सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान के अलावा आज हर दूसरे जिले में क्रिकेट मैदान मौजूद हैं, जहां रणजी ट्रॉफी तक खेली जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने अगले लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि हिमाचल क्रिकेट के लिए विजय हजारे ट्रॉफी की जीत अहम साबित होगी। कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा आने वाले समय पर होने वाले मुकाबलों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed