फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cremation of neelam chaudhary in mandi

पूर्व मंत्री की बहू का अंतिम संस्कार, देरशाम पीजीआई में हुआ था निधन

Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
cremation of neelam chaudhary in mandi

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की पुत्र वधू एवं एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिंपल चौधरी की पत्नी नीलम चौधरी का रविवार को उनके पैतृक गांव डडू में अंतिम संस्कार किया गया। नीलम चौधरी पेशे से आयुर्वेदिक डाक्टर थीं। वह गत तीन माह से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।

विज्ञापन


शनिवार शाम छह बजे के करीब उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा। नीलम चौधरी के अंतिम संस्कार में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नेरचौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। नेरचौक बाजार भी दोपहर तक पूर्ण तौर पर बंद रहा।

विज्ञापन

निधन पर शोक जताया

cremation of neelam chaudhary in mandi

मंडल अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष कुलदीप सकलानी, शंकर वालिया ने नीलम चौधरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय पाल सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, बल्ह कांग्रेस कमेटी के प्रधान अजय ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता।

जिला महासचिव कुलदीप, पीसीसी सदस्य शंकर सैनी, रमेश वालिया, ओम प्रकाश सैनी, गंगा राम राव, मंडल उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष लाभ सिंह, पंचायत प्रधान इंद्रवीर सिंह, समलौंन पंचायत प्रधान जमना देवी, विजय कुमार, अनिल गुप्ता समेत कांग्रेसी नेताओं ने प्रकाश चौधरी की बहू के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed