{"_id":"5dd503de8ebc3e54e3791722","slug":"cremation-of-martry-manish-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे में लिपट घर पहुंचा शहीद मनीष, नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे में लिपट घर पहुंचा शहीद मनीष, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Wed, 20 Nov 2019 02:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियाचिन में गश्त के दौरान भारी हिमस्खलन से बर्फ में दबकर देश के लिए कुर्बान हुए हिमाचल के लाल मनीष ठाकुर का बुधवार को उनके पैतृक गांव सोलन के कुनिहार के दोची में सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
चार दिन बाद घर छुट्टी आने की बात कहने वाला बेटा बुधवार को जब तिरंगे में लिपटकर घर के आंगन में पहुंचा तो हर कोई रो पड़ा। महज 22 साल की छोटी उम्र में शहादत पाने वाले मनीष को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदा किया।
विज्ञापन
पूरा क्षेत्र ‘मनीष ठाकुर अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने शहीद की पार्थिव देह दोची गांव पहुंचाई और परिजनों को सौंपी। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। श्मशानघाट में शहीद के भाई राहुल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान डीएसपी पूरन चंद ठुकराल, सीओ डोगरा रेजीमेंट 14 सोलन से कर्नल थॉमस सस्टेन, जिला सेना कल्याण उपनिदेशक दीपक धवन, कार्यकारी एसडीएम अर्की संतराम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचे जिला प्रशासन अधिकारी एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने फौरी राहत के तौर पर शहीद के परिजनों को 25 हजार की राशि दी।