फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cracks on shimla circular road.

शिमला के सर्कुलर रोड पर फिर दरार, ठप हो सकता है ट्रैफिक

Thu, 10 Dec 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Dec 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
cracks on shimla circular road.

शिमला शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास सड़क पर दरार आ गई है। सड़क के साथ वन महकमे का खाली भवन बुधवार सुबह करीब नौ बजे एकाएक गिर गया। भवन गिरने से किसी की भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जहां पर वन विभाग का खाली दफतर था ठीक उसी के पीछे करीब आधा फुट सड़क पर दरार आ गई है।

विज्ञापन


इस वजह से कभी भी सड़क धंस सकती है। दरार आने की वजह सीवरेज का लगातार आ रहा पानी और खुदाई को माना जा रहा है साथ ही वन विभाग के दफतर के गिरने से सड़क का डंगा भी बैठ गया है। यहां बहुमंजिला पार्किंग बन रही है। पहले भी यहां निर्माणाधीन डंगा गिरने से आधी सड़क टूट गई थी जिस वजह से गाड़ियों की आवाजाही करीब डेढ़ महीने तक ठप रही थी और ट्रैफिक को वन वे करना पड़ा था।
विज्ञापन


आपात स्थिति में आम लोगों की सहूलियत के लिए ट्रैफिक बंधित और प्रतिबंधित सड़कों से चलाना पड़ा था। अब एक बार फिर ऐसी ही स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है। इससे शहर के हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन वे करना पड़ा ट्रैफिक
बुधवार सुबह अचानक सर्कुलर रोड में आई दरारें और सड़क के डंगें के बैठ जाने पर जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर आई दरारों को सीमेंट का घोल बनाकर उसमें भर दिया। इसके चलते मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने सड़क की दरारें भरते वक्त ट्रैफिक को वन वे कर दिया। इसके तहत विक्टरी टनल से लेकर टालैंड तक सड़क पर सभी छोटे बड़े वाहन सुबह पौने दस से करीब दोपहर बारह बजे तक जाम में फंसे रहे।

शिमला लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आयूब चौधरी ने बताया कि लिफ्ट के पास सड़क किनारे वन विभाग का खाली भवन अचानक गिर गया है लेकिन सड़क को इससे कोई खतरा नहीं है। साथ ही सड़क के साथ हो रहे पार्किंग निर्माण के ठेकेदार को भी सड़क के नीचे की तरफ खुदाई करने के लिया मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए विभाग हमेशा प्रयासरत रहा है। इस मामले में भी विभाग की प्राथमकता आम जनता ही है।


मौके पर पहुंचे लोनिवि अफसर
सूचना मिलने के बाद प्रशासन के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और डीएसपी ट्रैफिक ने मौके का मुआयना किया। सड़क किनारे एक खाली भवन था जो गिर चुका है। इसके ठीक नीचे पार्किंग के निर्माण का काम चला है। किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसकी भी काफी संभावना जताई जा रही है कि यह सड़क कभी भी ढह सकती है। जब तक इसकी रिपेयर न हो जाए तब तक इसे आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed