फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CPIM MLA Rakesh Singha donate salary till December in Chief Minister Relief Fund

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दिसंबर तक का वेतन

Wed, 08 Apr 2020 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CPIM MLA Rakesh Singha donate salary till December in Chief Minister Relief Fund
माकपा विधायक राकेश सिंघा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एकमात्र माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कोरोना वायरस से बचाव में खर्च करने के लिए अप्रैल से दिसंबर तक का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अप्रैल से दिसंबर तक के आगे की तारीख के चैक सौंप दिए हैं। इस कदम के साथ ही सिंघा प्रदेश व देश के नेताओं के लिए एक नजीर बन गए हैं।

विज्ञापन


सिंघा ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब मंगलवार को ही प्रदेश की जयराम सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों व बोर्ड निगम के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया था। बता दें, ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश सिंघा इससे पहले भी फरवरी और मार्च का वेतन सीएम राहत कोष में डाल चुके हैं। सिंघा प्रदेश के ऐसे पहले विधायक हैं जिन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए अपना 11 माह का वेतन सरकार को दे दिया है। राकेश सिंघा ने बताया कि यह समय सभी वर्गों विशेषकर गरीब व मजदूरों की मदद करने का है।
विज्ञापन


इस दौरान जितनी भी मदद की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान सिर्फ आदेशों तक ही सीमित हैं। गांवों में सस्ता राशन तक उपलब्ध नहीं है। सरकार को इस बाबत गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों का दौर कर पंचायत प्रतिनिधियों से समस्याओं की जानकारी जुटाई है। वे रोजाना गांवों में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांवों की ओर विशेष ध्यान देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed