फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CPI(M) took out a rally from Panchayat Bhawan to Chowda Maidan

Himachal: शिमला में CPIM ने निकाली रैली, राकेश सिंघा बोले- हिंदू-मुस्लिम एकता तोड़ने वालों के देंगे कड़ा जवाब

Thu, 28 Nov 2024 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

माकपा के राज्य सम्मेलन के उपलक्ष्य पर पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक विशाल रैली निकाली गई। इस दाैरान माकपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
CPI(M) took out a rally from Panchayat Bhawan to Chowda Maidan
माकपा ने पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक निकाली रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। पिछली सरकार और मौजूदा सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम कड़ा संघर्ष करेगी। माकपा नेता और पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने वीरवार को शिमला में रैली के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम हिमाचल को आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन केंद्र सरकार हमारे हक का पैसा रोक कर हमारा गला घोंट रही है। वन संरक्षण कानून के तहत केंद्र हमें हमारा पैसा नही दे रही। प्रदेश का विकास तब संभव है जब किसान और मजदूर की खरीद की शक्ति बढ़ेगी, लेकिन इस दिशा में न तो पिछली सरकार ने कुछ किया न ही वर्तमान सरकार कोई प्रयास कर रही है। सीपीआईएम के 18वें राज्य सम्मेलन में दलितों और गरीबों के शोषण को कैसे रोका जाए इस पर चर्चा होगी, प्रदेश में आउटसोर्स कैसे बंद होगा, बेरोजगारों का शोषण कैसे बंद होगा इस पर चर्चा के बाद भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन



इससे पूर्व बड़ी संख्या में माकपा समर्थकों ने शिमला के पुराने बस अड्डे से लेकर चौड़ा मैदान तक रैली निकाली। इस दाैरान माकपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के समापन पर चौड़ा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पोलित ब्यूरो व केंद्रीय कमेटी सदस्यों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा पूंजीपति अपराधी घोषित और सरकार खामोश : सुभाषिनी अली
माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने कहा है कि देश का सबसे बड़ा पूंजीपति अमेरिका में अपराधी घोषित किया गया है और सरकार खामोश है। अमेरिका में अडाणी पर मुकद्दमा कायम हुआ है। सरकार को इस पर अपनी बात कहनी चाहिए, देश को पता लगना चाहिए की सरकार क्या सोचती है। सुभाषिनी अली ने वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार हर सवाल से भागना चाहती है। सदन चलाना चाहिए और सरकार को जवाब देना चाहिए।

भाजपा की सांप्रदायिकता की नीति लोगों को विभाजित करने की नीति है। संविधान को जलाने की बात करने वाले मुस्लिमों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है ऐसा हिमाचल में कभी नहीं होता था। प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल तैयार किया जा रहा है। हमारा लाल झंडा इसके खिलाफ लड़ेगा। सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश से भाजपा का असली चरित्र सामने आया है। भाजपा की एक महिला नेता है जो 10 दिन पहले एक मंदिर पर पत्थर चलाने में पकड़ी गई। प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार भी मजदूर किसान विरोधी नीतियों को बदलने के लिए कुछ नहीं कर रही। प्रदेश में भाजपा की नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है, स्कूल बंद हो रहेे हैं, शिक्षा महंगी हो रही है, लड़कियों के स्कूलों से नाम कट रहे हैं। धर्म के नाम पर राष्ट्र बनाने की बात देश से धोखा, भारत विभिन्न जातियों और धर्मों का देश है। यहां अलग अलग परंपराएं और मान्यताएं हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा इसलिए हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।
 
माकपा के राज्य सम्मेलन के उपलक्ष्य पर पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक विशाल रैली निकाली गई। इस दाैरान माकपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed