फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CPI(M) state secretariat decided the names of 10 candidates

Himachal: माकपा राज्य सचिवालय ने 10 प्रत्याशियों के नाम किए तय

Tue, 20 Sep 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा प्रदेश की 14 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
CPI(M) state secretariat decided the names of 10 candidates
पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार शाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 माकपा राज्य सचिवालय ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब शिमला, ऊना, सोलन और कुल्लू के प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं। ये सभी नाम पोलित ब्यूरो के पास मंजूरी के लिए शीघ्र भेजे जाएंगे। माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा प्रदेश की 14 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी। अन्य सीटों पर माकपा विधानसभा चुनाव में भाकपा के साथ तालमेल करके चुनाव में जुटेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार शाद की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को अहम बैठक हुई।

विज्ञापन


माकपा प्रदेश सचिव ओंकार साद न बैठक के बाद बताया कि ठियोग से  विधायक राकेश सिंघा, आनी से देवकी नंद, जोगेंद्रनगर से  कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर मंडी भूपेंद्र सिंह, सराज महेंद्र राणा, हमीरपुर डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, चंबा नरेंद्र सिंह,  पच्छाद आशीष कुमार, कसुम्पटी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और करसोग से किशोरी लाल को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। अब शिमला, अर्की और कुल्लू सीटों के लिए माकपा प्रत्याशियों के नाम शीघ्र ही तय होने हैं। राज्य सचिवालय की बैठक में माकपा सचिवालय के सदस्य डॉ. ओंकार शाद डॉ. कुलदीप तंवर, प्रेम, डॉ. कश्मीर सिंह, संजय चौहान और कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed