{"_id":"65afd00af6dc9ccdec0636fe","slug":"cow-dung-manure-purchase-list-of-1100-cattle-herders-from-four-districts-ready-layoff-will-be-done-after-sur-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर खाद खरीद: हिमाचल के चार जिलों से 1100 पशुपालकों की सूची तैयार, सर्वे के बाद होगी छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबर खाद खरीद: हिमाचल के चार जिलों से 1100 पशुपालकों की सूची तैयार, सर्वे के बाद होगी छंटनी
Wed, 24 Jan 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:58 AM IST
सार
प्रदेश में गोबर खाद की खरीद शुरू करने के लिए सरकार ने उपमंडल स्तर पर पशुपालकों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग ने चार जिलों से पशुपालकों की सूची तैयार करवाई है।
विज्ञापन
गोबर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गोबर खाद की खरीद शुरू करने के लिए सरकार ने उपमंडल स्तर पर पशुपालकों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग ने चार जिलों से पशुपालकों की सूची तैयार करवाई है। जिला शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर से करीब 1100 पशुपालकों की सूची तैयार की गई है। इन सूचियों के आधार पर अब कृषि विभाग सर्वे करेगा। छंटनी के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। पशुपालन विभाग के निदेशक प्रदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
सरकार पशुपालकों से 2 रुपये किलो की दर से गोबर खाद की खरीद करेगी। पंचायत और ग्राम स्तर पर 2,020 पशुपालक चयनित किए जाएंगे। गोबर खाद खरीद योजना को लागू करने के लिए कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। योजना के तहत खंड स्तर पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। क्लस्टर में सम्मिलित किसानों को कृषि के साथ-साथ मुर्गी पालन व मौन पालन जैसे क्षेत्रों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किसानों को प्रदेश सरकार की अनुदान योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। किसानों से खरीदी गई गोबर खाद का भंडारण कर बागवानी, कृषि क्षेत्र और नर्सरी को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन