{"_id":"5cf91385bdec2206fd72d6b4","slug":"cow-burnt-alive-in-the-cowshed-due-to-forest-fire-in-nerwa-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से गौशाला में बंधी गाय जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से गौशाला में बंधी गाय जिंदा जली
Thu, 06 Jun 2019 06:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के नेरवा में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से गौशाला में बंधी एक जर्सी गाय जिंदा जल गई। हादसा शील के समीप हुआ। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक न्योटी के समीप जंगल में लगी आग तेज हवा चलने से शील गांव की ओर फैल गई। आग इस तेजी से फैली कि शील गांव के समीप कमला देवी की गौशाला को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेरवा परमा नंद दत्ता ने आग से गाय के जलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि घासनियों और जंगलों में आग न लगाएं और यदि कहीं पर आग लग जाए तो इसे बुझाने में वन कर्मियों का सहयोग करें। समीप के दमकल केंद्र में समय पर इसकी सूचना दें।