फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid19: Half a dozen Himachali stranded in America's Florida will return to India

भारत लौटेंगे अमेरिका के फ्लोरिडा में फंसे आधा दर्जन हिमाचली

Thu, 23 Apr 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Apr 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
covid19: Half a dozen Himachali stranded in America's Florida will   return to India
फ्लोरिडा

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के  फ्लोरिडा में पिछले कुछ महीनों से फंसे हिमाचल के आधा दर्जन से ज्यादा नागरिक अगले एक महीने में भारत पहुंच जाएंगे। मर्चेंट नेवी की एक कंपनी में कार्यरत इन हिमाचलियों समेत देश के करीब ढाई सौ युवा वहां फंस गए थे। युवाओं ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत केंद्र सरकार को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


इस दौरान अमर उजाला ने युवाओं की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री से उठाया और प्रक्रिया शुरू हो गई।  नौवहन महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश में एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बनाई गई है जिसके तहत सभी नाविक एक ही जहाज से मुंबई पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से उन्हें एक क्वारंटीन सेंटर ले जाया जाएगा, जहां वे सभी अगले चौदह दिन स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण होगा और फिर उन्हें घर जाने की मंजूरी मिलेगी। यूएस में फंसे धर्मशाला के राकेश कुमान ने बताया कि महानिदेशालय से पत्र आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। उन्होंने सभी फंसे हुए लोगों की तरफ से भारत सरकार का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed