{"_id":"5fbe4d9be9d6612c3c242011","slug":"covid-vaccine-centre-in-three-districts-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तीन जिलों में बनाए जाएंगे कोविड वैक्सीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तीन जिलों में बनाए जाएंगे कोविड वैक्सीन सेंटर
Wed, 25 Nov 2020 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोविड वैक्सीन के तीन सेंटर बनाए जाएंगे। ये सेंटर शिमला, मंडी और कांगड़ा में होंगे। प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों का पता करने के लिए केंद्र से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम शिमला पहुंच गई है। इस टीम ने उच्च अधिकारियों से बैठक कर आईजीएमसी का दौरा किया है। यहां प्राचार्य और वरिष्ठ डॉक्टरों से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया है। वीरवार को यह टीम मंडी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार निजी अस्पतालों को भी नियंत्रण में लेने की तैयारी कर रही है। यह संकेत मंडी में जल शक्ति, बागवानी एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने दिए हैं। प्रदेश में 15 दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा है। प्रदेश में अब डेथ रेट 1.8 चल रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जिला बद्दी के तहत एसपी रोहित मालपानी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 111 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक आदेश तथा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यहां अब मास्क न पहनने वालों को आठ दिन के लिए जेल जाना पड़ सकता है। पांच हजार रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों सजाएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे फार्मासिस्टों के 220 पद
स्वास्थ्य विभाग में 220 फार्मासिस्टों के पद भरे जा रहे हैं। 50 फीसदी बैचवाइज और 50 फीसदी पद कमीशन से भरे जाएंगे। कोरोना के चलते ये फार्मासिस्ट जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बैचवाइज पद भरने को रोजगार कार्यालय को नॉन ट्राइबल 11 दिसंबर और ट्राइबल से 17 दिसंबर तक नाम भेजने को कहा है। एक्स सर्विसमैन के 16 और खेल कोटे से 3 पद भरे जाएंगे।
छह पद फिजिकल हैंडीकैप्ड के लिए आरक्षित होंगे। 33 पद सामान्य श्रेणी, 17 जनरल ईडब्ल्यूएस, 1 जनरल डब्ल्यू एफएफ, ओबीसी 1 डब्ल्यू एफएफ, जनरल ओबीसी 17, एससी 17, एसटी 5 पद बैचवाइज भरे जाएंगे।