फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid vaccination second dose to 27 thousand people per day in kangra himachal pradesh

कोविड टीकाकरण: कांगड़ा में रोजाना 27 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Wed, 24 Nov 2021 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 12:08 PM IST
सार

प्रदेश भर में रोजाना एक लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। शिमला, ऊना और हमीरपुर में मंगलवार तक 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
covid vaccination second dose to 27 thousand people per day in kangra himachal pradesh
कोविड टीकाकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार ने जिला उपायुक्तों को टारगेट दिए हैं। कांगड़ा जिला में रोजाना 27 हजार जबकि शिमला जिला में प्रतिदिन 10 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला बिलासपुर दूसरी डोज के 100 फीसदी लक्ष्य के करीब है। लिहाजा, यहां रोजाना 3100 लोगों को टीका लगाने के लिए कहा गया है। उपायुक्तों को वैक्सीन सेंटर जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में रोजाना एक लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। शिमला, ऊना और हमीरपुर में मंगलवार तक 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश सरकार ने सभी  विभागाध्यक्षों को भी 30 नवंबर तक कर्मचारियों के वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड नजदीकी सीएमओ या बीएमओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। यह चिकित्सा अधिकारी रिकॉर्ड को हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) को भेजेंगे। इसके बाद ही कार्यालय में डाटा एकत्र होगा। लापरवाही करने पर अफसरों पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


55 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
केंद्र सरकार ने हिमाचल को 55.23 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य दिया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यह लक्ष्य करीब 53 लाख था। अब इसे बढ़ाया गया है। चार दिसंबर को मंडी में होने जा रहे संपूर्ण वैक्सीन अभियान कार्यक्रम में लाभार्थी सम्मानित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर उपायुक्तों को लक्ष्य दिए गए हैं। आगामी तीन-चार दिनों में उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात होगी। तीन दिनों में तीन-चार जिलों में 100 फीसदी वैक्सीनेशन होने की संभावना है। - रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed