फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   covid Vaccination: Plan ready to give booster dose to people above 60 years of age in Himachal

कोविड टीकाकरण: हिमाचल में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का प्लान तैयार

Wed, 05 Jan 2022 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jan 2022 05:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। सूबे में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगनी है। स्वास्थ्य विभाग के पास बूस्टर डोज उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
covid Vaccination: Plan ready to give booster dose to people above 60 years of age in Himachal
कोरोना टीका(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का प्लान तैयार कर लिया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें बनेंगी। ये टीमें लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों में बूस्टर डोज लगाएंगी। जो लोग केंद्र नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें घर में जाकर टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। सूबे में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगनी है। स्वास्थ्य विभाग के पास बूस्टर डोज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त वैक्सीन है। 

विज्ञापन

जनसभाओं, सामाजिक समारोहों से बढ़ रहे मामले

हिमाचल में जनसभाओं और सामाजिक समारोह के चलते कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मंडी मेें उमड़े लोगों के हुजूम के चलते प्रदेश में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई जाए। खासकर जिला मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू में ज्यादा फोकस करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed