फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid -19 vaccination for 15-18 age group children in himachal pradesh

हिमाचल: 2797 स्कूलों में 3.50 लाख बच्चों का आज से होगा कोविड टीकाकरण

Mon, 03 Jan 2022 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

सरकार ने 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही रोका जाएगा।

विज्ञापन
covid -19 vaccination for 15-18 age group children in himachal pradesh
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगेगी। सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक प्रदेश के 2797 स्कूलों में वैक्सीनेशन होगी। स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही रोका जाएगा, ताकि किसी को रिएक्शन होता है तो उसे जोनल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा सके। दो से तीन स्कूलों के लिए एक एंबुलेंस रखी जाएगी।  
विज्ञापन


इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भी विद्यार्थी वैक्सीन लगवा सकेंगे। विद्यार्थी कोविन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर वैक्सीन के लिए समय तय कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों की जिम्मेदारी तय की है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि दोनों टीके लगवा चुके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की 96200 पात्र आबादी को 10 जनवरी से कोविड टीके की एहतियातन बूस्टर डोज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed