{"_id":"5ecb7a8a8ebc3e907234b692","slug":"covid-19-patient-refer-to-nerchowk-medical-college-mandi-from-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव की तबीयत बिगड़ी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव की तबीयत बिगड़ी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज किया शिफ्ट
Mon, 25 May 2020 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव पाए गए बंगाणा उपमंडल के एक व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला मंडी के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। कोविड 19 वायरस की चपेट में आया उक्त व्यक्ति 18 मई को मुंबई से ऊना पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में पहुंचा था। उसे बीते रोज ही देर रात को एक होटल से जिला ऊना के खड्ड कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
यहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिले में दो दिनों से कोरोना के जो नये मामले आए हैं, उनमें एक होमगार्ड जवान को छोड़कर शेष सभी बाहरी राज्यों से लौटे हैं। सभी को संस्थानागत क्वारंटीन किया गया था। गांवों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री न होने से उनसे संबंधित गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
गौर हो कि बीते दो दिनों में बंगाणा क्षेत्र के परोइयां, कोलका, चराड़ा, ठुठूं गांवों से आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 30 पहुंच गई है, इनमें 17 स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ रमन कुमार ने कहा कि मरीज की तबीयत बिगडऩे पर उसे रेफर किया गया है।
विज्ञापन