फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Couple killed in Bike Accident at Bilaspur.

खाई में जा गिरा बाइक सवार दंपति, दोनों की मौके पर ही मौत

Sun, 27 Nov 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
Couple killed in Bike Accident at Bilaspur.

शिमला-पठानकोट राजमार्ग पर बिलासपुर के कुड्डी के पास एक दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। हादसा तीखे मोड़ पर बाइक के करीब 100 फुट गहरी खाई में गिरने से हुआ है। दोनों पति पत्नी भराथू गांव में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुह-मझवाड़ निवासी राजेश कुमार शनिवार को अपनी पत्नी निक्की देवी के साथ घाघस में अपने रिश्तेदारों के यहां किसी मांगलिक कार्य को आए हुए थे। शाम को कार्यक्रम के खत्म होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधे मोड़ पर बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक

Couple killed in Bike Accident at Bilaspur.

जैसे ही वह शिमला-पठानकोट राजमार्ग पर कुड्डी के पास पहुंचे तो वहां पर अंधे मोड़ पर राजेश कुमार बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर 100 फीट खाई में जा गिरी। इससे पति व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोग भी घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने घटना की सूचना बरमाणा पुलिस को भी दे दी थी। सूचना के बाद बरमाणा पुलिस के एसआई केसर सिंह सहित अन्य जवान घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम को पति व पत्नी के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कुड्डी के पास सड़क हादसे में पति व पत्नी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed