फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counseling will be held from 16 to 31 August to fill DElEd seats, 5538 candidates shortlisted

HPBOSE: डीएलएड की सीटें भरने के लिए 16 अगस्त से होगी काउंसलिंग, 5538 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Mon, 12 Aug 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2024 (डीएलएड) सत्र 2024-26 के लिए सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में सीटें भरने को काउंसलिंग 16 से 31 अगस्त तक करवाएगा।

विज्ञापन
Counseling will be held from 16 to 31 August to fill DElEd seats, 5538 candidates shortlisted
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2024 (डीएलएड) सत्र 2024-26 के लिए सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में सीटें भरने को काउंसलिंग 16 से 31 अगस्त तक करवाएगा। शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए 5,538 अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया है। डीएलएड के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 95 से 45 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इस काउंसलिंग के लिए शाॅर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में डीएलएड शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए प्रवेश परीक्षा 8 जून को करवाई थी। इस दौरान 19,459 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। 17,646 ने परीक्षा दी। शिक्षा बोर्ड की ओर से 5,579 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने पहली और दो अगस्त को स्पोर्ट्स कोटे की सीटें भरने के लिए काउंसलिंग करवाई। इसके चलते 52 अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स कोटे में सीटें आवंटित की गईं। अब शेष बची सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में 16 से 31 अगस्त तक सुबह 10:00 बजे से काउंसलिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के अनुसार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वह बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि वार सूची अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बोर्ड मुख्यालय पहुंचें। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म को भरकर, समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी, उप श्रेणी सहित अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ इनकी सत्यापित छाया प्रतियां भी साथ लाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed