फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Counseling schedule of private B.Ed colleges has not been released

Shimla News: निजी बीएड कॉलजों का काउंसलिंग शेड्यूल नहीं हुआ जारी

Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Counseling schedule of private B.Ed colleges has not been released
आठ हजार से अधिक छात्र कर रहे इंतजार, संबद्धता फीस न चुकाना बताया जा रहा कारण
विज्ञापन

कई निजी बीएड कॉलेजों ने नहीं चुकाई है फीस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बीएड कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। प्रवेश परीक्षा पास कर प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थी काउंसलिंग का शेड्यूल आने का इंतजार कर रहे हैं।
काउंसलिंग आयोजन में हो रही देरी से विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की भी समस्या बढ़ सकती है। प्रवेश परीक्षा पास कर बैठे छात्र दूसरे उपलब्ध विकल्प को देख बीएड में एसपीयू या प्रदेश के बाहर भी प्रवेश ले सकते हैं। बीएड की एचपीयू की काउंसलिंग लटकने का कुछ निजी बीएड कॉलेजों द्वारा संबद्धता और निरीक्षण की लाखों की बकाया फीस जमा न करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विवि से हर सत्र में संबद्धता लेकर बैच बैठाने वाले 56 में से 32 कॉलेजों ने ही 2015 से लेकर अब तक की फीस जमा करवाई है। 24 कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने यह बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। विश्वविद्यालय पहले ही फीस जमा करवाने को पर्याप्त समय दे चुका है, तो अब विवि प्रशासन सिर्फ संबद्धता और निरीक्षण की फीस चुका चुके दो सरकारी तथा तीस निजी बीएड कॉलेजों के लिए ही काउंसलिंग शुरू कर सीट आवंटन करने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते रोज निजी बीएड कॉलेज संघ के प्रतिनिधियों के साथ विवि के प्रशासनिक अधिकारियों, डीन सीडीसी सहित विवि की बीएड की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी के चेयरमैन डीएस सहित अन्य सदस्यों की बैठक हो चुकी है। इसमें इन विवि के अधिकारियों ने निजी कॉलेजों के प्रतिनिधियों को साफ कर दिया है कि उनकी बकाया फीस जमा करवाने पर ही विश्वविद्यालय काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
विश्वविद्यालय के इन अधिकारियों ने 2025 तक की संबद्धता और निरीक्षण की फीस को दो या तीन किस्तों में जमा करवाने का विकल्प दिया है। इससे जाहिर है कि निजी बीएड कॉलेजों को नए सत्र में बीएड का नया बैच बैठाने को यदि बीएड प्रशिक्षु चाहिए तो उन्हें लाखों की फीस चुकानी ही होगी। यदि कॉलेज जल्द ऐसा नहीं करते, तो फीस दे चुके कॉलेज ही नया बैच बिठा पाएंगे।



एसपीयू शुरू कर चुका है काउंसलिंग
प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में नए सत्र के लिए पहले ही बीएड काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 28 जुलाई तक कॉलेजों में काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।


27 मई को हुई थी प्रवेश परीक्षा
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 27 मई को आयोजित की गई बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित हो चुका था। इसके आधार पर विवि ने 16 जून को श्रेणीवार मेरिट जारी कर दी थी। इसके बाद से आज तक विवि का बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। बीएड की प्रवेश परीक्षा में 8,046 अपीयर हुए विद्यार्थियों में से 7,691 ने परीक्षा का पास की थी। इनमें मेडिकल में 1092, नॉन मेडिकल में 1546 और कला और वाणिज्य में 5,053 ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article