फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corporation will start a campaign to increase greenery in Hillsqueen

Shimla News: हिल्सक्वीन में बढ़ेगी हरियाली निगम आरंभ करेगा अभियान

Wed, 07 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corporation will start a campaign to increase greenery in Hillsqueen
जाखू और चमियाना में विकसित होगा हरित क्षेत्र
विज्ञापन

सरकार के क्लीन हिमाचल, ग्रीन हिमाचल अभियान चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम सामाजिक संगठनों के साथ बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जाखू और चमियाना क्षेत्र को चिह्नित किया है। यहां दस दिन का शिविर लगाकर निगम हरित क्षेत्र को विकसित करेगा।

नगर निगम के अनुसार प्रदेश सरकार के क्लीन हिमाचल, ग्रीन हिमाचल अभियान के तहत शहर में यह मुहिम चलाई जा रही है। इस काम के लिए प्रदेश सरकार बजट भी दे रही है। शहर में हर साल बरसात में सैकड़ों पेड़ ढह रहे हैं। इसके अलावा खतरनाक पेड़ों के कटने से भी शहर के हरित क्षेत्र में कमी आ रही है। इस हरियाली को बढ़ाने के लिए अब मुहिम चलाई जाएगी। पहले बरसात में इस योजना को शुरू करने की तैयारी थी लेकिन राजधानी में हो रही लगातार बारिश के बाद मई में ही इस योजना का पहला चरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, वन विभाग के साथ इन क्षेत्रों में शिविर लगेंगे। लोग पौधरोपण करेंगे, साथ ही इनके रखरखाव और जानवरों से इनके बचाव के काम भी करेंगे। किस क्षेत्र में कितने पौधे रोपे, एक माह और छह माह बाद इनमें से कितने जीवित रहे, इसका भी पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन




संगठनों से हो रही बात : महापौर
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में कई सामाजिक और युवा संगठन इस काम के लिए आगे आए हैं। इनके साथ मिलकर जल्द ही मुहिम शुरू की जाएगी। जंगलों में देवदार, खनूर, बान आदि के पौधे रोपे जाएंगे। इसका दूसरा चरण बरसात में शुरू होगा। जंगलों में ऐसे क्षेत्र को चिह्नित किया जा रहा है जहां से पेड़ पौधे खत्म हो रहे हैं। इन्हें फिर से हरा भरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article