फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corporation passed the House proposal to repair the roads.

राजधानी की सड़कें होंगी चकाचक

Mon, 01 Sep 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Sep 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Corporation passed the House proposal to repair the roads.

खस्ताहाल सड़कों से शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत का फैसला लिया है। महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में न्यू शिमला, भराड़ी, सहित कई अन्य क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत करने के प्रस्ताव शनिवार को निगम की मासिक बैठक में पास किए गए हैं।

विज्ञापन


भराड़ी में लांगवुड से हारविंगटन चौक, लारेट पब्लिक स्कूल से लिंक रोड पवाबो, हारविंगटन चौक से लारेट पब्लिक स्कूल, लांगवुड रेन शेल्टर से ग्रीन गेट, लांगवुड से हारविंगटन चौक वाया रेस्ट हाउस, लांगवुड से वाटर टैंक हारविंगटन चौक वाया हरि निवास, ऐल्जियम देवीधार से भराड़ी बाजार सड़क की मरम्मत होगी।
विज्ञापन


इन सड़कों की मरम्मत पर करीब 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। न्यू शिमला वार्ड में बीसीएस से जेसीबी स्कूल तक की सड़क को दुरुस्त करने के लिए 34 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 लाख रुपये से एडवांस स्टडी से समरहिल चौक और समरहिल चौक से बिजली बोर्ड के सब स्टेशन तक सड़क पक्की की जाएगी। पोस्ट ऑफिस से एडवांस स्टडी वाया ऐवा लॉज सड़क की मरम्मत पर 14 लाख रुपये खर्च होंगे।


नगर निगम सदन में सभी वार्डों में मॉडर्न टॉयलेट बनाने का फैसला लिया गया। सदन ने टॉयलेटों के रखरखाव का ठेका शहर को तीन जोन में बांटने के बाद करने को कहा। इसके तहत आमदनी वाले टॉयलेटों के साथ सामान्य क्षेत्रों में बनने वाले टॉयलेट भी ठेकेदारों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed