फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus updates of himachal pradesh for october 06 cm jairam thakur chief personal secretary test corona positive

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव

Tue, 06 Oct 2020 09:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2020 09:52 PM IST
सार

- हेलीकॉप्टर में लौटे थे शिमला
- सीएम, मुख्य सचिव समेत दो से तीन अफसर थे हेलीकॉप्टर में सवार
- अब एहतियातन सीएम ऑफिस हुआ बंद

विज्ञापन
Coronavirus updates of himachal pradesh for october 06 cm jairam thakur chief personal secretary test corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है। पीएम मोदी दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता, मुख्य सचिव व राज्य सरकार के दो से तीन अफसर इनके साथ हेलीकॉप्टर में लौटे थे।

विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मिला प्रवेश : डीसी
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत कई नेता व उनके संपर्क में आए लोग होम क्वारंटीन हो गए हैं। मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही एंट्री दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री, विधायक व अधिकारियों के कोरोना सैंपल एक और दो अक्तूबर को लिए गए थे। एसपीजी ने इसके लिए 48 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट को ही प्राथमिकता दी। ऐसे में पीएम की जनसभा में शामिल हुए लोगों को भी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही अंदर जाने दिया गया। डीसी ने कहा कि कई नेता व अधिकारियों की रिपोर्ट तीन अक्तूबर की सुबह प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed