फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus Suspected Patient creates panic in IGMC Shimla

डॉक्टर साहब- मुझे हो सकता है कोरोनावायरस, प्लीज आइसोलेशन वार्ड में कर दें भर्ती

Mon, 09 Mar 2020 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Suspected Patient creates panic in IGMC Shimla
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोनावायरस का टेस्ट करवाने वाले मरीजों का तांता लग गया। एकाएक टेस्ट करवाने की बात सुनकर अन्य मरीजों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, चिकित्सकों ने इन लोगों की जांच की। जांच में पाया कि इन्हें हल्की सर्दी-जुकाम है। चूंकि कोरोना का खौफ प्रदेश में इस कदर बढ़ गया है तो ऐसे में मरीज व उनके तीमारदार अस्पताल से दूरी बनाते नजर आए।

विज्ञापन


आईजीएमसी में रविवार दोपहर बाद यह मामला पेश आया है। शिमला के रहने वाले व्यक्ति ने मुंबई से फ्लाइट ली थी। फ्लाइट में कुछ विदेशी पर्यटक भी सफर कर रहे थे। लिहाजा, जब व्यक्ति शिमला आया तो तुरंत आईजीएमसी पहुंच गया। व्यक्ति ने आते ही अस्पताल को सिर पर उठा लिया। यहां पर व्यक्ति ने डॉक्टरों से कहा कि प्लीज... वह उसका कोरोनावायरस का टेस्ट कर लें। हो सके तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार भी शुरू कर दें।

विज्ञापन

व्यक्ति की इस हड़बड़ाहट और दाखिल मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप न मचे इसलिए चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की। जांच में सामने आया कि उक्त व्यक्ति को हल्की सर्दी हुई थी। डॉक्टरों द्वारा काउंसलिंग के बाद व्यक्ति को घर भेज दिया गया।

लेकिन अस्पताल में मचे इस बवाल के बाद से हर कोई परेशान था। डॉक्टरों पर टेस्ट करवाने को लेकर डाले गए प्रेशर ने सबको सकते में डाल दिया था। इसी तरह कुफरी से एक युवक और युवती भी हल्की सर्दी की शिकायत लेकर अस्पताल आए। सभी को प्राथमिक जांच और दवाइयां देने के बाद घर भेज दिया गया।

बारह देशों से आए लोगों के टेस्ट करने हैं चिकित्सकों ने 
डॉक्टरों का दावा है कि चीन, ईरान, इटली, साउथ कोरिया, जापान, नेपाल समेत कुल बारह देशों से आए लोगों के कोरोनावायरस के टेस्ट कर उनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे।

आईजीएमसी में दाखिल संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, भेजा घर

हिमाचल में कोरोना वायरस के पहले संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है। शनिवार को मरीज की तमाम जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। मरीज के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब वह अपने परिवार के सदस्यों से मिल पाएगा। 

बिलासपुर का युवक दक्षिण कोरिया से दिल्ली के बाद घर पहुंचा था। बीते सोमवार को गले में खराश होने के बाद मंगलवार को एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था। इसके बाद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। डॉक्टरों ने खून के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा था। शुक्रवार को मरीज के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई और शनिवार को उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed