फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Preparing to promote college students to the next class without taking the exam

बिना परीक्षा दिए कॉलेज विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी

Sun, 04 Oct 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Oct 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: Preparing to promote college students to the next class without taking the exam
शिक्षा निदेशालय

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुरानी कक्षा के 50 फीसदी अंकों, वर्तमान कक्षा की इंटरनल असेसमेंट के 30 फीसदी और शिक्षक असेसमेंट के 20 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम तैयार करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग अपने इस फार्मूले को कैबिनेट की बैठक में अंतिम मंजूरी को लेकर जाएगा।

विज्ञापन


अभी प्रोविजनल आधार पर फर्स्ट-सेकेंड ईयर स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया है। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। आजकल पीजी की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकार फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने के हक में नहीं है। शिक्षा निदेशालय ने फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं लिए आगामी कक्षाओं में प्रमोट करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

पहली से आठवीं के विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार को पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय आजकल इन कक्षाओं की फर्स्ट टर्म असेसमेंट के लिए परीक्षाएं ले रहा है। दस अक्तूबर तक परीक्षाएं चलेंगी। 17 अक्तूबर तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

ऑनलाइन परीक्षा के तहत विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े हैं। उन्हें शिक्षकों द्वारा घरों पर जाकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। करीब 4.20 लाख विद्यार्थियों की व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षाएं ली जा रही हैं। कुल 4.93 लाख विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed