फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Phase III batch of Covovax vaccine approved for children in cdl Kasauli himachal

कोरोना: बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को मंजूरी

Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

पहले व दूसरे चरण में कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों पर तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। यह वैक्सीन अन्य वैरियंट पर भी असरदार मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Coronavirus: Phase III batch of Covovax vaccine approved for children in cdl  Kasauli himachal
सीडीएल कसौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी नोवावैक्स कंपनी की कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच पास कर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भेजे गए हैं।

विज्ञापन


यह संस्थान इसी वर्ष वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर सकता है। पहले व दूसरे चरण में कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों पर तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। यह वैक्सीन अन्य वैरियंट पर भी असरदार मानी जा रही है। कोवोवैक्स का टीका भी अन्य टीकों की तरह बाजू पर लगेगा।
विज्ञापन


इसमें स्पाइक नैनो पार्टिकल के साथ सोपबार्क के पौधे से लिए गए एक्सट्रैक्ट का मिश्रण होगा। इंजेक्शन लगने के साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक तंत्र कोशिकाएं नैनो पार्टिकल को पहचान कर काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएल कसौली के उप सहायक निदेशक डॉ. सुशील साहू ने बताया कि हाल ही में कोवोवैक्स के तीसरे चरण के बैच पास कर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को स्पुतनिक-वी के उत्पादन की मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि, स्पुतनिक-वी के कोई भी बैच जांच के लिए नहीं पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed