Coronavirus: हिमाचल में दो और संक्रमित, 78 पहुंचा आंकड़ा
- हिमाचल में दो और कोरोना पॉजिटिव
- सक्रिय मामलों की संख्या 36 पहुंची
- अब तक कुल 78 पॉजिटिव केस दर्ज
- अब तक 29773 लोगों को निगरानी में रखा गया
- कोरोना से राज्य में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को प्रदेश में दो और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव का, जबकि दूसरा कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील के मनेड गांव का रहने वाला है। शनिवार को जिले की नूरपुर तहसील का 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित आठ मई को गुरुग्राम से टैक्सी में इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ कांगड़ा पहुंचा था। ड्राइवर भी इसी गांव का बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि युवक को कोविड सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही युवक के परिजनों के भी सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, नहीं होगी ऑनलाइन पढ़ाई
इससे पहले जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। उसे कोविड केयर सेंटर भोटा शिफ्ट कर दिया गया है। 36 वर्षीय युवक 13 मई को मुंबई से टैक्सी में यहां लौटा था। प्रशासन ने उसे सरकारी स्कूल में बने सेंटर में संस्थागत क्वारंटीन किया था।14 मई को इसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे और शनिवार दोपहर बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके साथ दो और लोग आए हैं, जिनमें एक दांदड़ू पंचायत के ही कुनवीं गांव का और दूसरा नादौन उपमंडल की पतरैल पंचायत से है। एसडीएम बड़सर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया है।
चार और मरीज हुए ठीक
हिमाचल में कोरोना वायरस के अब कुल 78 मामले आ चुके हैं। वहीं, शनिवार को हिमाचल में चार और कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें अब जल्द अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा जाएगा। ठीक हुए मरीजों में दो चंबा, एक मंडी और एक शिमला में पॉजिटिव पाया गया था। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 32 रह गई है। 39 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से तीन की मौत हुई है। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं।
राज्य में अब तक 29773 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 8689 ने 28 दिनों की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और स्वस्थ हैं।राज्य में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 16431 से अधिक लोगों की जांच की गई है।