फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: Holidays declared in Himachal's schools, colleges will also remain closed

हिमाचल: लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, नहीं होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Sun, 17 May 2020 12:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2020 12:31 AM IST
सार

  • लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
  • स्कूलों में 18 से 31 मई तक छुट्टियां घोषित
  • कॉलेजों ने 18 मई से 10 जून तक अवकाश रहेगा
  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया फैसला

विज्ञापन
Lockdown: Holidays declared in Himachal's schools, colleges will also remain closed
उच्च शिक्षा निदेशालय

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मई तक विशेष छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी। सभी स्कूल प्रिंसिपलों को बच्चों को छुट्टियों का होम वर्क देने को कहा है। छुट्टियों के बाद बच्चों के टेस्ट होंगे। व्हाट्सऐप, दूरदर्शन से इस दौरान पढ़ाई नहीं होगी। वहीं, कॉलेजों में भी 10 जून तक क्लासें नहीं लगेंगी। डिग्री कॉलेजों में हर साल 22 मई से 16 जून तक होने वाली छुट्टियों को कोरोना वायरस को देखते हुए एक सप्ताह पहले 18 मई से 10 जून तक देने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Coronavirus: हिमाचल में दो और संक्रमित, 78 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन


कोरोना वायरस से बचाव को लॉकडाउन-4 से पहले ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में हुई दो सप्ताह की विशेष छुट्टियां मानसून और त्योहारों के अवकाश में समाहित होंगी। यानी मानसून सहित दिवाली की छुट्टियों पर कैंची चलेगी। डिग्री कॉलेजों सहित संस्कृत, बीएड और हिमाचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में 22 मई से प्रस्तावित छुट्टियों को सरकार ने एक सप्ताह पहले देने का फैसला लिया है। कॉलेज खुलने के बाद यहां परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। स्कूल कब खुलेंगे, इस पर आगामी दिनों में हालात के अनुसार सरकार फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग 31 मई तक स्कूल बंद रखने का प्रस्ताव लेकर गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। शनिवार को शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल हेडमास्टरों और प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर 18 मई से 31 मई शैक्षणिक संस्थान बंद रखने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। सरकार के आगामी आदेशों के तहत ही शिक्षण संस्थान दोबारा खुलेंगे।

मानसून ब्रेक होगी कम

स्कूलों में एक साल के लिए तय शैक्षणिक दिवस पूरे करने के लिए इन दो सप्ताह की छुट्टियों सहित बीते दिनों की छुट्टियां कैसे समाहित होंगी, इस पर भी मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जून-जुलाई और शीतकालीन स्कूलों में अगस्त की छुट्टियां कम की जाएंगी।

हर माह के दूसरे शनिवार को होने वाली छुट्टी भी बंद हो सकती है। दीवाली के दौरान वाली छुट्टियां भी कुछ कम हो सकती हैं। स्कूलों में एक साल के दौरान सामान्य छुट्टियों को छोड़कर 52 छुट्टियां दी जाती हैं।

एक जून से सभी स्कूल खुलना मुश्किल

हिमाचल में एक जून से भी सभी सरकारी स्कूलों को खोलना आसान नहीं है। कई शिक्षण संस्थानों को जिला प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्र बनाया है। आज के बाद बाहरी राज्यों से अभी आने वाले लोगों को स्कूलों में अगर क्वारंटीन किया जाता है तो इस अवधि को पूरा करने में 14 दिन लगेंगे।

इसके बाद स्कूलों को सैनिटाइज करके सुरक्षित करने में भी समय लगेगा। इस स्थिति में जून के पहले सप्ताह में भी ऐसे स्कूल खोलना आसान नहीं रहेगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार को अभी से विचार कर क्वारंटीन केंद्रों के लिए अन्य व्यवस्था करने की जरूरत है।

प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर हालांकि फैसला हालात सामान्य होने के बाद ही लिया जाना है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ही प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 31 मई तक छुट्टियां घोषित की है। ऐसे में सरकार के पास क्वारंटीन केंद्रों में तबदील किए गए स्कूलों को दोबारा बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त समय है। 

तो जून में भी स्कूलों को खोलना आसान नहीं रहेगा

अगर समय रहते इसको लेकर फैसला नहीं होता है तो जून में भी स्कूलों को खोलना आसान नहीं रहेगा। उधर, विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के पूरी तरह से शुरू होने के बाद ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए भी कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसके तहत कक्षावार एक दिन छोड़कर पढ़ाई शुरू की जा सकती है।

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों में रोजाना भी बच्चों को बुलाया जा सकता है, लेकिन अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन कुछ कक्षाओं और शेष को अगले दिन बुलाने की योजना है। सुबह और शाम की शिफ्ट में भी स्कूल खोले जा सकते हैं। सरकार को इन सभी विकल्पों से संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल तय करेगा कि स्कूलों को किस तरह से खोला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed