फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest live update of himachal pradesh on june 20

Coronavirus: हिमाचल में सात साल के बच्चे समेत 31 नए पॉजिटिव मरीज, हमीरपुर में सबसे ज्यादा 11 मामले

Sun, 21 Jun 2020 12:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सिरमौर/धर्मशाला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सिरमौर/धर्मशाला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2020 12:49 AM IST
सार

  • हिमाचल में हर दिन बढ़ता जा रहा कोरोना मीटर
  • राज्य में  नए कोरोना मामले
  • हमीीपुर में सबसे ज्यादा 11 मामले आए
  • कोरोना मरीज के संपर्क में आने पर पुलिस चौकी करनी पड़ी सील

विज्ञापन
Coronavirus latest live update of himachal pradesh on june 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना मीटर हर दिन आगे बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में दो जवानों समेत प्रदेश में 25 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इनमें हमीरपुर में 11, कांगड़ा चार सोलन पांच, शिमला में चार, सिरमौर के पांवटा में दो और कुल्लू-बिलासपुर में एक मरीज शामिल है। इसके साथ ही कांगड़ा में 29 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल्लू जिले में भुंतर एयरपोर्ट पर तैनात दिल्ली से लौटा मणिपुर का रहने वाला सीआईएसएफ का जवान संक्रमित निकला है। उसे एयरपोर्ट में संस्थागत क्वारंटीन किया था और अब कुल्लू कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। 

विज्ञापन

उधर हमीरपुर में 11 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। 

ये भी पढ़ें: हिमाचल: 21 जून को सूर्य ग्रहण, ये उपाय करने से मिलेगा लाभ, सूतक काल में न करें ये काम
विज्ञापन


वहीं जिला कांगड़ा में पॉजिटिव आए 4 लोगों में दिल्ली से लौटी इंदौरा के लकवान बासा की महिला, दिल्ली से ही आया हारचक्कियां के जुगर गांव का व्यक्ति और जयसिंहपुर की दो युवतियां संक्रमित निकलीं हैं। सभी को डाढ शिफ्ट कर दिया है। वहीं जिले में 12 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए हैं। उधर सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में दंपती और एक महिला पॉजिटिव आई है। तीनों गुल्लरवाला पंचायत के संक्रमित पूर्व प्रधान के संपर्क में आए हैं। संक्रमितों में 52 साल की महिला पूर्व प्रधान की मौसी है। वहीं नालागढ़ शहर में एक बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है।  उधर शिमला जिले में आए तीन मरीजों में राजस्थान से लौटा सराहन में क्वारंटीन आईटीबीपी का जवान और गुड़गांव से लौटी शिमला की युवती और दिल्ली से आया युवक पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को मशोबरा शिफ्ट कर दिया। वहीं जुब्बल का सात साल का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। इसके माता-पिता पहले ही कोरोना पॉजिटिव है और मशोबरा में भर्ती है। उधर सिरमौर जिले के पांवटा में दो संक्रमण के मामले आए हैं। इनमें इस्पात उद्योग धौलाकुआं का एक और कर्मचारी शामिल है। नालागढ़ में रामशहर में एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पुलिस कर्मी का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। वहीं ऊना जिले में छतरपुर का  48 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर ऊना का 25 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। उधर  बिलासपुर में भी एक केस आया है। 

कोरोना मरीज के संपर्क में आने पर पुलिस चौकी करनी पड़ी सील
बिलासपुर। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर बिलासपुर सिटी चौकी के पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। चौकी सील कर दी गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर से भागे मरीज को कड़ी मशक्कत के बाद दबोचकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed